- Hindi News
- वार्ड में गंदगी, सड़कें उखड़ी और हैंडपंप खराब, पानी दूसरे वार्डों से लाने की मजबूरी
वार्ड में गंदगी, सड़कें उखड़ी और हैंडपंप खराब, पानी दूसरे वार्डों से लाने की मजबूरी
शहरकी खस्ताहाल सड़कों, गंदगी और पेयजल की समस्याओं को लेकर जब तब महिलाएं भी सड़कों पर रही हैं। गत दिवस ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की महिलाएं ऐसी शिकायतों को लेकर नगर परिषद आयुक्त से मिली थीं। महिलाओं के साथ ही अन्य नगरवासी भी िशविरों में जाकर तो कभी जनप्रतिनिधियों से शिकायतें करते रहे हैं। समाधान के आश्वासन भी मिलते हैं। लेकिन कितना होता है इन समस्याओं का समाधान। क्या है वार्डों की स्थिति। वार्ड में सुविधाओं और समस्याओं पर भास्कर ने वार्डवासियों का विचार लिया। वार्ड-1 में वार्डवासियों ने कई समस्याओं को लेकर शिकायतें कीं। वार्डवासी पेयजल, सफाई, खस्ताहाल सड़कों से परेशानी होना बताया। वार्डवासियों ने बताया कि 4 साल में वार्ड के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया गया।
गंदा पड़ा महिला सुविधा घर
वार्ड में फैली गंदगी
वार्ड में नहीं है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
वार्डमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से लोगों छोटी मोटी बीमारी और चोट लगने पर तीन किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। कई बार बगवास से साधन नहीं होने पर लोगों को भारी परेशानी हो जाती है। स्थानीय परिवहन सुविधा नहीं होने से अस्पताल पहुंचने के लिए टेम्पो वाले 50 से 60 रुपए ले लेते हैं। यदि यहां सीटी डिस्पेंशरी खोली जाए तो लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। गांव के शिव मंदिर में टीन शेड नहीं होने से कई बार धार्मिक आयोजन होने पर महिलाओं को धूप बारिश में परेशान होना पड़ता है। यदि यहां टीने शेड लग जाएं तो लोगों को सुविधा होगी।
सकुबाई, वार्डवासी
सुविधाघर में गंदगी, नालियों की नियमित सफाई नहीं होती
बगवासनिवासी मोहनबाई ने बताया कि वार्ड में महिलाओं और पुरुषों के टॉयलेट तो बने हैं, लेकिन इसमें पानी की सुविधा नहीं होने और नियमित सफाई के अभाव में महिलाओं को खुले में जाना पड़ता है। टाॅयलेट के दरवाजे खराब हो चुके हैं। पानी के लिए टंकी नहीं होने से परेशानी होती है। टाॅयलेट बनने के बाद एक बार भी इसकी सफाई नहीं की गई। वार्ड में नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है।
बगवासतालाब के पानी को रोडि़यां कर रही दूषित
वार्डवासीकालूलाल गुर्जर ने बताया कि बगवास ताबाल शहर का दूसरा बड़ा तालाब है। लेकिन उपेक्षा के चलते लोगों ने तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर रोडिया बना दी। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है। नगरपरिषद ने साल भर पहले तालाब पर नहान