स्कूल में किया पौधरोपण
प्रतापगढ़. राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि स्कूल परिसर में नीम, नीलगिरी, आशोका आम, गुलमोहर के पौधे लगाए और विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। स्कूल के भगवान लाल मीणा, अशोक चौधरी, दिलीप चौधरी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया -भास्कर