पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेगा को ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम बनाएं : लाहोटी

नरेगा को ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम बनाएं : लाहोटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टररतन लाहोटी ने जिले में मनरेगा के कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और पूरी उपयोगिता पर जोर दिया है और नरेगा से संबद्ध सभी अधिकारियों कार्मिकों से कहा है कि नरेगा गतिविधियों का संचालन जिले में इस तरह करें कि प्रतापगढ़ जिला राज्य में अग्रणी रहे। इसके लिए सभी स्तरों पर गंभीरता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना से काम करने की आवश्यकता है।

कलेक्टर रतन लाहोटी ने बुधवार को मिनी सचिवालय में जिला परिषद के तत्वावधान में नरेगा से संबंधित कार्यशाला में यह बात कही। कार्यशाला में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीना लाहोटी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों को नरेगा गतिविधियों के संचालन से संबंधित नए निर्देश, प्रक्रियाओं तथा कार्य संपादन की नवीन शैली आदि के बारे में जानकारी दी। संभागियों को पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से नरेगा से संबंधित सभी गतिविधियां बताई।

प्रतापगढ़. मिनीसचिवालय में नरेगा की बैठक लेते कलेक्टर रतन लाहोटी।