- Hindi News
- शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा के चुनाव रविवार को
शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा के चुनाव रविवार को
प्रतापगढ़ | राजस्थानशिक्षक राष्ट्रीय की जिला शाखा के चुनाव 14 दिसंबर रविवार को होंगे। जिला प्रवक्ता धनराज मीणा ने बताया कि चुनाव राजकीय प्राथमिक विद्यालय 3 में होंगे। चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी संभाग संगठन मंत्री हीरालाल लोहार के निर्देशन में होंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन 8 दिसंबर को किया गया है। आपत्ति का समय 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे, संशोधन एवं अंतिम सूची प्रकाशन 9 बजे किया जाएगा। नामांकन भरने का का समय 10 बजे प्रत्याशियों की सूची प्रकाशन दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा। नाम वापस लेने का समय दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मतदान दोपहर 2 बजे से आवश्यक होने पर होगा। 2.30 से 4 बजे तक मतगणना परिणाम घोषणा कर नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी।