पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्तौड़ में महिला की जहर से मौत, हंगामा पीहर घंटाली में

चित्तौड़ में महिला की जहर से मौत, हंगामा पीहर घंटाली में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़में एक महिला ने विषाक्त सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतका के पीहर पक्ष ने जिले के घंटाली थाने के बाहर शव रख कर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। बुधवार रात से रखा हुआ शव गुरुवार देर रात तक पड़ा रहा। एहतियात के तौर पर घंटाली में पीपलखूंट सालमगढ़ से भी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।

जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र सेमलखेड़ा निवासी मुकेश निनामा (25) उसकी प|ी चंदू बाई चित्तौड़ के कैलाशनगर में रह कर मजदूरी करते थे। दो दिन पूर्व मंगलवार को पति, प|ी में झगड़े के बाद चंदू बाई ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हा़े गई। जिसके बाद चित्तौड़ पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष को सौंपा। पीहर पक्ष के लोग शव लेकर बुधवार रात को घंटाली पहुंचे तथा शव को थाने के बाहर रख दिया।

इनका कहना है

^यहमामला प्रतापगढ़ से जुड़ा नहीं है। महिला की मौत चित्तौड़ में हुई थी। मृतका का ससुराल दानपुर बांसवाड़ा में तथा पीहर कांकरवा डूंगलावाणी थाना घंटाली में है। पीहर पक्ष के लोग बुधवार रात को शव लेकर गए थे तथा थाने के पास ही रख दिया। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा परिजनों से भी समझाईश की गई। कालूरामरावत, एसपीप्रतापगढ़

परिजन पहुंचे चित्तौड़

चित्तौड़थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व चंदू बाई ने पति से के झगड़े के बाद विषाक्त सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सौंप दिया था। गुरुवार को मृतका का पिता कांकरवा पाडा, डूंगलावाणी प्रतापगढ़ निवासी कमला शंकर निनामा ग्रामीण चित्तौड़गढ़ आए। परिजन चित्तौड़ में एएसपी गोपाल सिंह कानावत से भी मिले तथा मृतका के पति पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप था कि मृतका के पति ने पीहर पक्ष को सही जानकारी नहीं दी थी। इस पर एएसपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शाम को चित्तौड़ से प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुए।

पुलिस ने बताया कि मृतका का शव रात से ही घंटाली थाने के सामने रखा हुआ है। पुलिस की समझाईश के बाद भी परिजन पीहर पक्ष के लोगों ने शव को नहीं हटाया। एहतियात के तौर पर घंटाली के अलावा पीपलखूंट एसएचओ हरिशचंद्र सिंह, सालमगढ़ एसएचओ कमलचंद सहित पुलिस बल मौके पर तैनात है।

समझाइश के बाद भी नहीं हटाया शव