पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल छंटने के साथ और गिरेगा पारा

बादल छंटने के साथ और गिरेगा पारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्द हवाओं का अहसास...

शीत लहर से जनजीवन प्रभावित, पारा 10 पर

भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़-धरियावद

जिलेभरमें विगत दो दिन से शीत लहर चलने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। बुधवार शाम से शुरू हुई शीत लहर का असर गुरुवार को दिनभर रहा। शीत लहर के चलते लोग सारा दिन ऊनी वस्त्रों में ही दिखे। सुबह से ही शहर की चाय की थड़ियों पर खासी भीड़ देखी गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी शीत लहर के चलते लोग अलाव तापते नजर आए। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।

शाम को शहर के गांधी चौराहे पर दूध, जलेबी, गाजर के हलवे की दुकानों और गर्म पेय पर्दार्थो की दुकानों पर खासी भीड़ रही। वहीं तिल पट्‌टी, गजक, रेवडी की मांग बढ़ गई है। शाम को शीत लहर के चलते बाजार बस स्टैंड पर आम दिनों की अपेक्षा भीड़ कम ही रही।

अवलेश्वर| गांवमें विगत दो दिन से चल रही शीत लहर के चलते गांव में जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। क्षेत्र में इन दिनों रबी की फसलों में सिंचाई कार्य चल रहा है। सर्दी के बढ़ने के साथ गांव में सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है। ठंडी हवाओं के कारण गांव में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। शीत लहर के चलते स्कूलों में चल रही प्रायोगिक परीक्षाएं भी धूप में बिठाकर ली गई।

प्रतापगढ़ . मौसमके प्रभाव से शहर में शाम को गर्म दूध की मांग बढ़ गई है।

धरियावद . सर्दीमें गर्म लबादों में स्कूल जाते बच्चे।

ऐसे गिर रहा तापमान

आलोक ऋतुवैधशाला के प्रभारी के अनुसार दिन प्रतिदिन सर्दी के बढ़ने के चलते 3 दिसम्बर बुधवार को अधिकतम 32.5 तथा न्यूनतम 12 डिग्री, 4 दिसम्बर को 33 डिग्री अधिकतम 11 डिग्री न्यूनतम, 5 दिसम्बर को 35.2 डिग्री अधिकतम 10.4 न्यूनतम, 6 दिसम्बर को 30.5 डिग्री अधिकतम 11 डिग्री न्यूनतम, 7 दिसम्बर को 30.5 डिग्री अधिकतम 8 डिग्री न्यूनतम, 8 दिसम्बर को 29.5 डिग्री अधिकतम 9.5 न्यूनतम, 9 दिसम्बर को 31 डिग्री अधिकतम 9 डिग्री न्यूनतम डिग्री तथा बुधवार 10 दिसम्बर 29.5 डिग्री अधिकतम 9 डिग्री न्यूनतम एवं गुरुवार को 10 डिग्री न्यूनतम 28 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

> सर्दी के मौसम में सीधे धूप में बैठें। क्योंकि सूर्य की तेज किरणें त्वचा रोग उत्पन्न करती है।

> धूप में बैठने से पहले सनब्लॉक क्रीम या कोई तेलीय पदार्थ लगा लें।

> नहाने में साबुन का कम से कम प्रयोग करें।

> सा