- Hindi News
- सट्टा खेलते 21 गिरफ्तार, 13500 रुपए जब्त
सट्टा खेलते 21 गिरफ्तार, 13500 रुपए जब्त
प्रतापगढ़| शहरपुलिस ने गुरुवार को सूरजपोल दरवाजा के पास न्यारगरों के चौक में छापा मारकर सट्टा खेल रहे 21 जनों को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13500 रुपए सट्टा खेलने के उपकरण जब्त किए हैं।
एसपी कालूराम रावत ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से न्यारगरों के चौक में सट्टा खेलने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार शाम को सट्टा चलने की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर न्यारगर चौक के मोहम्मद हनीफ पुत्र अब्दुल शकूर के मकान पर दबिश दी। मकान में अलग-अलग जगह पर जुआ-सट्टा खेलते डिगावली थाना अबजलपुर मंदसौर निवासी राम प्रसाद पुत्र बद्रीलाल, नौगावां निवासी कैलाश पुत्र लालाजी चमार, थड़ा निवासी घनश्याम पुत्र राधाकिशन मालवीय, चतरियाखेड़ी निवासी प्रभुलाल पुत्र जीवा मीणा, बारी निवासी होमला पुत्र हरजी मीणा, प्रतापगढ़ निवासी शरीफ पुत्र शाबीर, सीतामगरी निवासी गौतम पुत्र जीवा मीणा, धोबी चौक निवासी राकेश पुत्र रमेशचन्द्र मोची, कच्ची बस्ती बगवास निवासी बाबू पुत्र मांगीलाल रंगास्वामी, भाटपुरा निवासी दिनदयाल पुत्र विष्णावत दमामी, साखथली निवासी राजू पुत्र मोहन मीणा, वाटर वर्क्स रोड निवासी असलम पुत्र बाबू खान, नरेन्द्र जटिया, भगवानपुरा निवासी शिवलाल मीणा, धामनडूंगरी निवासी कैलाश पुत्र लालू मीणा, कालु पुत्र गोविन्दराम मेघवाल, न्यारगरों का चौक निवासी इरशाद पुत्र अब्दुल हनीफ, रईस पुत्र ऐमत, सिद्धपुरा निवासी दिलीप पुत्र प्रभुलाल लबाना, बावड़ी मोहल्ला निवासी शेरू खान पुत्र हमीद खान, सालमगढ़ हाट निवासी नंदलाल पुत्र नारुजी मीणा को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 13500 रुपए नकद तथा जुआ उपकरण जब्त किए।
प्रतापगढ़. न्यारगरचौक में सट्टा खेलते गिरफ्तार हुए आरोपी।