पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फार्मासिस्ट ने सौंपा ज्ञापन

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फार्मासिस्ट ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | जिलेके 8 फार्मासिस्ट ने गुरुवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फार्मासिस्ट ने बताया कि राज्य में 1322 फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। जिसमें से 8 प्रतापगढ़ में है। दो साल का परीवीक्षा काल पूरा होने के बावजूद वेतन वृद्धि नहीं करने से फार्मासिस्ट को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जबकि सेवा नियमों में साफ लिखा है कि स्थायीकरण आदेश जारी नहीं हो तो वेतन वृद्धि लाभ देय है।

फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के सचिव इंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में 11 हजार 100 रुपए दिए जा रहे हैं। परीवीक्षा काल पूर्ण होने पर 28 हजार रुपए मिलने चाहिए। परीवीक्षा काल पूरे हुए 5 माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक वेतन वृद्धि नहीं करने से फार्मासिस्ट परेशान हो रहे हैं।