- Hindi News
- 1.1 किलो अफीम तीस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
1.1 किलो अफीम तीस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
भास्कर न्यूज . प्रतापगढ़, धोलापानी
धोलापानीथाना पुलिस ने शनिवार को पुलिस थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान रोडवेज बस में तस्करी कर भीलवाड़ा ले जाई जा रही एक किलो सौ ग्राम अफीम 30 ग्राम ब्राउन शुगर सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।
एसपी यू. एल. छानवाल ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को धोलापानी थानाधिकारी गोविंद सिंह को रोडवेज बस में अफीम तस्करी की मुखबीर से सूचना मिली थी। इस पर थानाधिकारी धमोत्तर एसएचओ उदय सिंह के नेतृत्व में सियाखेड़ी पुलिया के पास नाकाबंदी की। करीब डेढ़ बजे पुलिस ने प्रतापगढ़ की तरफ से रही चितौड़ डिपो की रतलाम से भीलवाड़ा जाने वाली रोडवेज बस को रुकवा कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को बस में एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। संदेहवश पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक घबरा गया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम गंधेर निवासी मुकेश (20) पुत्र गेबीलाल गायरी बताया। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। इसमें प्लास्टिक की थैली में 1 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बारे में पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने युवक को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अफीम ब्राउन शुगर भीलवाड़ा ले जाना बताया।