प्रतापगढ़-मंदसौर सड़क उखड़ी
अवलेश्वर . प्रतापगढ़मंदसौर मार्ग पर जगह-जगह गड्डे पड़ने लगे हैं। रोड पर गिटि्टयां निकल आई हैं। धूल उड़ती है। इससे वाहन चालक परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी बसाड़ फंटे के आगे की रोड पर हो रही है। कई बार पेच वर्क और मरम्मत कार्य हो चुका हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।