- Hindi News
- वार्ड छोटा, पर समस्याएं बड़ी, सड़क खस्ताहाल
वार्ड छोटा, पर समस्याएं बड़ी, सड़क खस्ताहाल
नगरपरिषद का वार्ड-7 परिसीमन के हिसाब से छोटा है, लेकिन इसमें समस्याएं बड़ी हैं। वार्ड में गंदगी से लोग परेशान हैं। विकास कार्य के नाम पर सड़क पर इंटरलॉकिंग कराई गई। लेकिन लोगों को समस्या से छुटकारा नहीं मिला, बल्कि परेशानी बढ़ गई। वार्ड की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं। इससे वार्ड में मच्छरों की भरमार है। महिला सुविधाघर बंद होने से लोगों को परेशानी होती है। लोहार गली का रोड वन-वे नहीं करने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। वार्ड से हारी प्रत्याशी कुंदन प्रभा डागरिया का कहना है कि वार्ड में कराए विकास कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। इससे गली की इंटरलॉकिंग टाईल्स जगह-जगह से उखड़ चुकी है। सीसी रोड पर गड्ढे पड़ चुके हैं। शहर के कई चौराहों का विकास हो चुका है। कस्बा चौकी के पास बने चौराहे पर ही सभी धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। लेकिन उसके बावजूद इसका कोई विकास नहीं किया गया।
हुए कई विकास कार्य
^वार्डमें चार साल में काफी विकास कार्य कराए गए। लोहार गली में डामरीकरण कराया गया। तेली गली में मरम्मत कार्य कराए गए। तड़वेचा की गली में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया। वार्ड काफी छोटा है। इसमें आगे और पीछे की गलियां ही सम्मलित हैं। गुणमालाडागरिया, पार्षदवार्ड-7
चार साल में विकास नहीं
^चारसाल में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। लोहार गली के अंतिम छोर वाले चौराहे का विकास नहीं हुआ। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। पानी की समस्या है। हैंडपंप खराब है। महिला सुविधाघर तैयार होने के बावजूद बंद पड़ा है। कुंदनप्रभा डागरिया, वार्डसे हारी प्रत्याशी
आमने-सामने
गुणमाला डागरिया
कुंदन प्रभा डागरिया
नालियों की सफाई नहीं होती, गंदगी फैली
वार्डनिवासी राधा बाई का कहना है कि वार्ड-7 में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। वार्ड पार्षद को व्यवसाय से फुर्सत मिले तो वार्ड की समस्याओं पर ध्यान दें। वार्ड की गलियों अच्छी सड़क होने के बावजूद इंटर लॉकिंग कर सरकारी रुपए का दुरुपयोग किया गया। गली में लगी टाईल्स जगह जगह से उखड़ चुकी है। रोड के बीच लगा हैंडपंप का पानी रोड पर बह रहा है। लोहार गली में बढ़ता ट्रैफिक परेशानी का सबब बना हुआ है।
बिजलीका पोल झुका, हादसे की आशंका
सरलाडागरिया ने बताया कि स्कूल के पास लगा हैंडपंप खराब है। पार्षद के घर