पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेनारिया समाज का युवा सम्मेलन 28 को

मेनारिया समाज का युवा सम्मेलन 28 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | मेनारियानवयुवक संघ के कार्यकारी सदस्यों की मीटिंग जिला कार्यालय पर हुई। कार्यकारी सदस्य लोकेश मेनारिया प्रतापनगर बताया कि मीटिंग में सभी कार्यकारी सदस्यों की सहमति से 28 सितंबर को असावरामाताजी में समाज के युवा का सम्मेलन मेनारिया समाज की धर्मशाला में सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा। इसमें जिले सहित उदयपुर, प्रतापगढ़, नीमच, छोटीसादड़ी, बड़ीसादड़ी, मादड़ी सहित अन्य स्थानों से समाज के युवा भाग लेंगे। मुख्य अतिथि अभा मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपतलाल मेनारिया होंगे।

मेनारिया नवयुवक संघ के कार्यकारी सदस्य अविनाश मेनारिया, अभिषेक, पीनू सतपुड़ा, जगदीश, लोकेश, दीपक, राहुल, रवि, नारायण मेनारिया उपस्थित थे।

शर्माप्रदेश सचिव नियुक्त (चित्तौड़गढ़) गौड़ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजयकुमार हरितवाल की अनुशंषा पर युवा प्रदेशाध्यक्ष पंकज पचलंगिया ने एडवोकेट गजेंद्र शर्मा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।