पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारिका को जिला प्रमुख की कमान

सारिका को जिला प्रमुख की कमान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद में प्रधान पद पर सुमन मीणा विजयी

पीपलखूंट में हुई क्रॉस वोटिंग, अर्जुनलाल बने प्रधान

जनजातिविकास मंत्री नंदलाल मीणा की पुत्रवधू सारिका मीणा ही जिला प्रमुख बनीं। उनके पति हेमंत जिला परिषद सदस्य हैं। सारिका की सास भी चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख (2006 से 2010 तक) रही थीं। वहीं, पंचायत समितियों में भाजपा के चार कांग्रेस का एक प्रधान चुना गया। प्रतापगढ़ पंचायत समिति में भाजपा की कारी बाई निर्विरोध प्रधान बनीं। अरनोद में भाजपा की सुमन, धरियावद में भाजपा के रूपलाल, छोटीसादड़ी में भाजपा के महावीर सिंह पीपलखूंट में कांग्रेस के अर्जुन लाल प्रधान निर्वाचित हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी रतन लाहोटी ने बताया कि जिला प्रमुख के लिए शनिवार को जिला कलक्ट्रेट के मीटिंग हाॅल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। भारतीय जनता पार्टी से सारिका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गलाब ने नामांकन दाखिल किया। उसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के बाद दोपहर 1 बजे चुनाव प्रतीकों का आवंटन कर अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई। दोपहर 3 बजे से मतदान शुरू हुआ। 3 बजकर 20 मिनट पर पहला मत पड़ा। अगले 10 मिनट में जिला परिषद के 16 सदस्यों ने मतदान किया। वार्ड 6 से कांग्रेस के मदनसिंह ने सवा चार बजे अंतिम मत दिया। उसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी सारिका ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार गलाब को 9 मत से हराकर जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। भाजपा की सारिका को 13 कांग्रेस प्रत्याशी गलाब को 4 वोट मिले।

जिला निर्वाचन अधिकारी लाहोटी ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सारिका को शपथ ग्रहण करवाई। इस मौके पर निवर्तमान जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, प्रतापगढ़ पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान एवं जिला परिषद सदस्य हेमन्त मीणा, नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी अन्य नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

महिला शिक्षा रहेगी प्राथमिकता : सारिका

जिलाप्रमुख चुने जाने के बाद सारिका ने अपने पहले संबोधन में सभी को साथ लेकर प्रतापगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करने की बात कही। उन्होंने स्वच्छता महिला शिक्षा पर विशेष प्रयास करने पर जोर दिया।

निर्विरोध चुनी प्रतापगढ़ प्रधान

पंचायतसमिति प्रतापगढ़ से कारीबाई मीणा के अलावा किसी ने आवेदन नहीं किया। वे निर्विरोध प्रधान बनीं। अरनोद में भाजपा की सुमन 7, धरियावद में भाजपा के रूपलाल एक, छोटीसादड़ी में भाजपा के महावीर सिंह एक पीपलखूंट में कांग्रेस के अर्जुन लाल 5 मतों के अंतर से प्रधान निर्वाचित हुए। अरनोद में भाजपा प्रत्याशी सुमन को 11 कांग्रेस की चेतना को 4, धरियावद में भाजपा के रूपलाल को 9 कांग्रेस के मुकेश को 8, छोटीसादड़ी में भाजपा के महावीर सिंह को 8 कांग्रेस के अांजना मनोहरलाल को 7 तथा पीपलखूंट में कांग्रेस के अर्जुनलाल को 10 भाजपा के गोपाल कृष्ण को 5 मत मिले।

प्रतापगढ़ . नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सारिका मीणा का इस तरह स्वागत किया उनके पति और पूर्व प्रधान वर्तमान जिला परिषद सदस्य हेमंत मीणा ने। दोनों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

पंचायत समिति अरनोद में भाजपा की सुमन मीणा भाजपा से 2005 में पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं। सुमन बीए पास हैं। प्रधान पद के लिए जनजाति महिला में इतनी पढ़ी-लिखी सुमन पहली महिला प्रधान हैं। सुमन मीणा हिंगलाट ग्राम पंचायत के मेवाडी गांव की रहने वाली हैं। इनके पति गौतमलाल मीणा वर्तमान में अध्यापक हैं।

सुमन

भाजपा की सुमन मीणा को 11 वोट मिले।

कांग्रेस की चेतन मीणा को 4 वोट ही मिले।

अर्जुनलाल

कांग्रेस के 8 सदस्य जीते, पर अर्जुनलाल को 10 वोट मिले।

भाजपा के दो सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की।

महावीर

भाजपा के महावीर सिंह को 8 वोट मिले।

कांग्रेस के मनोहर लाल आंजन को 7 वोट मिले।

रूपलाल

भाजपा के रूपलाल को 9 वोट मिले।

कांग्रेस के मुकेश मीणा (भगोरा) को 8 मत मिले।

कारीबाई

प्रतापगढ़ में भाजपा की कारीबाई निर्विरोध चुनी गईं। 21 वार्डों में से 16 में भाजपा के जीते हैं।