- Hindi News
- प्रतापगढ़ . पन्नाधायविकास संस्थान आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में
प्रतापगढ़ . पन्नाधायविकास संस्थान आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में
प्रतापगढ़ . पन्नाधायविकास संस्थान आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पिछले तीन दिन से शहर में मौसमी बीमारियों स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए क्वाथ वितरण किया गया। शहर में तीन दिनों में 45 हजार लोग अब तक काढ़ा पी चुके हैं। पन्नाधाय विकास संस्थान की माया शर्मा जिला आयुर्वेद अधिकरी डाॅ. किशोर चन्द्र पाठक ने बताया कि प्रतापगढ़ तीन विद्यालयों में भाटपुरा उप्रावि बीबीएन तथा लोहारगली विद्यालय के छात्रों को भी क्वाथ सेवन कराया गया। क्वाथ निर्माण में प्रतापगढ़ के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के साथ-साथ चिकित्सालय के कार्मिक अरुण कुमार व्यास, नानालाल मीणा, कला मीणा, रामकन्या मीणा, हमजी भाई, खानिया मीणा, हुक्काराम आदि ने सहयोग किया। कैलाश निनामा बहादुर सिह मईडा ने फील्ड सर्वे किया। प्रतापगढ़ शहर मे राज राजेश्वरी मंदिर गोपाल गंज में भी क्वाथ पिलाया गया। वहीं रविवार को 12 बजे से 3 बजे तक काढ़ा पिलाया जाएगा।
प्रतापगढ़ . काढ़ावितरित करते हुए।