- Hindi News
- प्राचार्य के स्थानांतरण के विरोध में छात्रों ने कॉलेज पर ताला जड़ा
प्राचार्य के स्थानांतरण के विरोध में छात्रों ने कॉलेज पर ताला जड़ा
राजकीयमहाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश मीणा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य के एल डिंडोर के स्थानांतरण होने के विरोध में कॉलेज में ताला जड़ दिया। करीब 45 मिनिट तक ताला जड़ने के बाद विधायक गौतमलाल मीणा की समझाइश पर छात्रों ने ताला खोला तथा नव पदस्थापित प्राचार्य गोपालप्रसाद पाटीदार का माला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया और पूर्व प्राचार्य के एल डिंडोर को विदाई दी।
छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश मीणा ने बताया कि गुरुवार को विभाग की सूची के अनुसार स्थानीय कॉलेज के प्राचार्य के एल डिंडोर का स्थानांतरण कर दिया गया। प्राचार्य का कार्यकाल अच्छा होने के चलते सभी छात्रों ने एकता करते हुए प्राचार्य के स्थानीय कॉलेज में रखने की मांग की थी। इस पर शुक्रवार को प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचकर जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा को ज्ञापन भी दिया था। इसी के चलते शनिवार को सुबह 11 बजे कॉलेज में नव पद स्थापित प्राचार्य के आने के तत्काल बाद कॉलेज पर ताला जड़ दिया।
कॉलेज पर ताला जड़ने के दौरान कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों से समझाइश की गई। उसके बाद छात्रों ने विधायक गौतमलाल मीणा को फोन पर सूचना दी। विधायक ने समझाइश कर नव पद स्थापित प्राचार्य को पदभार ग्रहण करने को कहा और शीघ्र ही कॉलेज में रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया। इस दौरान कैलाश मेघवाल, खेमराज, रमेश, वाघालाल, कालुलाल मीणा सहित पदाधिकारी छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।
कॉलेज बंद करने पर समझाइश
करते हुए कॉलेज के स्टाफ।
धरियावद . कॉलेज बंद कर िवरोध करते छात्र-छात्राएं।