पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उदियाखेड़ी को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

उदियाखेड़ी को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | अरनोदतहसील के अचनारा पंचायत के गांव उदियाखेड़ी को पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर रतन लाहोटी को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में बताया कि उदियाखेड़ी को ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए अरनोद तहसीलदार काे कई बार प्रस्ताव बनाकर भेजे गए, लेकिन सर्वे नहीं करवाया गया। कुछ दिनों पूर्व तहसीलदार अरनोद ने बडवासकलां को ग्राम पंचायत बनाने के लिए सर्वे कराने के आदेश जारी किए, जिस पर उदियाखेड़ी के ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए उदियाखेड़ी को ग्राम पंचायत बनाने के लिए सर्वे का कार्य शुरू कराने की मांग की है।

प्रतापगढ़ . ज्ञापनदेने आए उदियाखेड़ी के ग्रामीण।