पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा संबलन : कलेक्टर ने अक्षयपुर गांव में किया निरीक्षण, अध्यापकों को निर्देश

शिक्षा संबलन : कलेक्टर ने अक्षयपुर गांव में किया निरीक्षण, अध्यापकों को निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमजोर छात्रों के लिए अलग से लगे कक्षाएं

विद्यालयपर्यवेक्षण कार्यक्रम संबलन के तहत मंगलवार को कलेक्टर रतन लाहोटी ने मास्साब बन कर बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न, अंग्रेजी की स्पेलिंग पहाड़े पूछे। पूरे जिले में 60 अधिकारियों ने मंगलवार को संबलन अभियान के तहत स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा का स्तर जांचा। कई स्थानों पर अंग्रेजी का स्तर कमजोर पाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्था प्रधानों को कमजोर स्कूलों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के निर्देश दिए।

दो दिवसीय संबलन अभियान का मंगलवार को आगाज हुआ। इसके तहत कलेक्टर रतन लाहोटी सुबह निकटवर्ती अक्षयपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर लाहोटी ने कक्षा आठ कक्षा तीन में मास्साब बन कर बच्चों को पढ़ाया तथा सवाल भी पूछे। कक्षा आठ में कलेक्टर ने बच्चों से गणित, अंग्रेजी विज्ञान संबंधित प्रश्न पूछे। इस प्रश्नोत्तर में छात्रों की अपेक्षा छात्राएं अधिक तेज रही। कलेक्टर ने बच्चों से एबीसीडी भी लिखवाई। इसके बाद कलेक्टर तीसरी कक्षा में पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों से दो का पहाड़ा पूछा। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने संस्था प्रधान से मिड डे मील, स्कूल के शौचालयों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने संस्था प्रधान को कमजोर बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधारने आदि के निर्देश दिए।

इसी तरह ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुमेश चंद्र जोशी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोहनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 4 5 में जाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जांच की, जहां बच्चे अंग्रेजी गणित में कमजोर पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित संस्था प्रधान को कक्षा 1 2 को पृथक बैठाकर शिक्षा कार्य कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने संस्था प्रधान को जिन बच्चों का शैक्षिक स्तर कमजोर है उन्हें सीसीई विद्या द्वारा प्रभावी शिक्षण कराने तथा सीसीई से संबंधित समस्त रिकॉर्ड का नियमित समय पर संधारण करने, खुद प्रधानाध्यापक द्वारा कक्षा शिक्षण गृहकार्य जांच कर शिक्षकों को सुधार हेतु निर्देशित करने, शौचालय की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। मिड डे मील के निरीक्षण में सामने आई आंशिक कमियों को भी दूर करने की बात कही।

परियोजना समन्वयक जीएल वैष्णव ने बताया कि मंगलवार को 60 अधिकारियों की टीमों ने 60 स्कू