- Hindi News
- जन समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दें अधिकारी : कलेक्टर
जन समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दें अधिकारी : कलेक्टर
भास्कर न्यूज . प्रतापगढ़ | कलेक्टररतन लाहोटी ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी जन समस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीर रहे तथा प्रारंभिक दौर में ही आने वाली समस्याओं का निर्णायक निस्तारण करें।
कलेक्टर रतन लाहोटी ने मंगलवार को सतर्कता समिति की बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागीय स्तर पर भी समस्या निस्तारण गतिविधियों को प्रभावी बनाया जाए। बैठक में तहसीलदार विनोद मल्होत्रा, अमृतलाल डामोर, सहायक कोषाधिकारी अमृतलाल मित्तल, प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी मांगीलाल चंदेल, बीओबी केसी शर्मा, सहायक अभियंता केसी खटीक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएन सरसोदिया, प्रारंभिक शिक्षा के अम्बा प्रसाद, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गजेन्द्रसिंह राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों तथा शहरवासियों ने भी कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।
प्रतापगढ़ . सतर्कतासमिति की बैठक लेते कलेक्टर रतन लाहोटी।