पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटर गैराज की गुमटी में आग लगी, डेढ़ लाख का नुकसान

मोटर गैराज की गुमटी में आग लगी, डेढ़ लाख का नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़. सालमगढ़में एक दुकान मंे लगी आग से जली बाईक।

भास्कर न्यूज| प्रतापगढ़

सालमगढ़थाना क्षेत्र में बीती रात मोटर गैराज की गुमटी में लगी आग से हजारों का माल जल कर स्वाहा हो गया। जानकारी के अनुसार सालमगढ़ कस्बे में बीती रात भैरूलाल कुमावत की गुमटी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें ऊपर तक उठने लगी। पड़ोसी अनूप सिंह ने मकान की छत से लपटें उठती देख लोगों को सूचना दी। मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर बाल्टियों आदि से पानी डाल कर आग बुझाई। आग से बाइक भी जल गई। बताया जाता है आग से करीब डेढ़ लाख का माल जल कर स्वाहा हो गया।

दहेजप्रताड़ना में दो गिरफ्तार

छोटीसादड़ी|छोटीसादड़ीथाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआई कैलाशचंद्र बोरीवाल ने बताया कि मोतीपुरा निवासी प्रेमबाई धाकड़ द्वारा दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस ने उसके पति रामलाल धाकड़ को तथा छोटीसादड़ी निवासी फाहिमा की रिपोर्ट पर उसके पति अशफाक उल्ला खान को गिरफ्तार किया। इसी तरह पुलिस ने शांतिभंग करने के मामले में अचलपुरा निवासी प्रभुलाल पुत्र मांगीलाल रावत को गिरफ्तार किया है।