- Hindi News
- अफीम पिस्टल के साथ गिरफ्तार आरोपी रिमांड पर
अफीम पिस्टल के साथ गिरफ्तार आरोपी रिमांड पर
हथुनियाथाना पुलिस द्वारा एक जीप से डेढ़ किलो अफीम दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर रखने के आदेश दिए।
डीएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि हथुनिया थाना पुलिस ने पडुनी अरनोद निवासी पप्पू पुत्र भुवान डांगी को एक जीप में डेढ़ किलो अफीम दाे पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए। पुलिस उससे अफीम पिस्टल के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।