कुलमीपुरा में पशुपालन शिविर
सिंडिकेटबैंक प्रतापगढ़ शाखा के तत्वाधान में मंगलवार को कुलमीपुरा गांव में एक दिवसीय पशुपालन शिविर लगाया गया। शिविर में पशुपालकों सहित ग्रामीणों ने भाग लिया। सिंडिकेट बैंक के सहायक प्रबंधक रविन्द्र टांक ने बताया कि शिविर में पशु चिकित्सक जयप्रकाश परतानी ने पशुपालकों को पशुओं की उन्नत किस्म पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के उपाय बताए। शाखा प्रबंधक रवि चौधरी ने क्रेडिट कार्ड सहित जन धन योजना के बारे में जानकारी दी। शिविर में कुलमीपुरा सहित आस-पास के कई गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।