59वीं माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता 28 से
प्रतापगढ़ | भट्टारकयशकीर्ति विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाली चार दिवसीय 59वीं जिला स्तरीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज रविवार से होगा।
संस्था के सचिव अक्षय कुमार जैन ने बताया कि 59 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक खेलकूद एथलेटिक्स 17 से 19 वर्ष के छात्र-छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे भट्टारक यशकीर्ति उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि बड़ीसादड़ी विधायक गौतम दख होंगे। अध्यक्षता जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार करेंगे। कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि नगर सभापति कमलेश डोसी, मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चंडालिया, पार्षद लक्ष्मण बुलचंदानी, सीए वैभव नगरीवाला, बहुउद्देशीय आरोग्य सेवा समिति के अध्यक्ष महावीर मोदी होंगे। प्रतियोगिता का समापन 1 अक्टूबर को होगा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर रतन लाहोटी होंगे। अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक उत्सवलाल छानवाल करेंगे। समापन समारोह के सम्माननीय अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र बोरदिया, समाजसेवी अशोक नरसिंहपुरा, पूर्व पार्षद धनपाल हड़पावत, समाजसेवी अशोक भंवरा, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष सुरेन्द्र चंडालिया, प्रतापगढ़ गैस एजेंसी के संचालक बद्रीलाल आंजना होंगे।