भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल को याद किया
पं.दीनदयाल उपाध्याय की 98 वीं जयंती गुरुवार को मनाई गई। इस दौरान भाजपाइयों दीन दयाल उपाध्याय समिति सदस्यों ने गुरुवार सुबह यहां दीनदयाल चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश नागर ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक एकात्मक मानववाद के प्रणेता प. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला अस्पताल में भाजपाइयों की ओर से रक्तदान कार्यक्रम रखा गया। जिसमें 30 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इसके बाद शाम को निराश्रित बाल गृह में बच्चों को भोजन कराया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा, जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगू सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री विद्यासागर राठौर, पिंकेश पोरवाल, मनोहर बोराणा, अरुण छोरिया, अमित जैन आदि मौजूद थे। मूंगाणा। भाजपा नगर मडंल के कार्यकर्ताओ ने पं.दीनदयाल के पथ पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर उप सरंपच पृथ्वी राज लबाना, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री देवेंद्र पचांल, मूंगाणा भाजपा प्रभारी यशवंत पचोरी, सुनील जैकणावत, राजू शर्मा, भैरूलाल लबाना आदि मौजूद थे।
प्रतापगढ़ . दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा पदाधिकारी। फोटो: भास्कर
धरियावद | पंडितदीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रपालसिंह राणावत वरिष्ठ पदाधिकारी अजीतमल दोशी के नेतृत्व में पुराना छात्रावास परिसर में मनाई गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रपालसिंह राणावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए। इस दौरान सूर्यप्रकाश बोहरा, मुबारिक खां, राजूभाई पालीवाल, बाबूलाल विजयवर्गीय, नंदलाल तेली, शत्रुघन सिंह राव, दिलीप चौधरी, जगदीश सोनी, रमेश कोठारी, जुगल सोनी, मोहम्मद पुखराज आदि उपस्थित थे।
धरियावद . भाजपामंडल द्वारा प्रतिमा पर प्ुष्प अर्पित कर पंिडत दीनदयान को याद किया।