25 हजार से अधिक लोगों को पिलाया काढ़ा
धामनिया : 700 लोगों को पिलाया काढ़ा
छोटीसादड़ी | आयुर्वेदविभाग की ओर से नीमच मार्ग पर स्थित धामनियां रोड गांव में 700 लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद विभाग के ब्लॉक प्रभारी डा. दुष्यंत कुमार तिवाड़ी केसुंदा औषधालय प्रभारी डा. राजेशचंद्र रेगर के नेतृत्व में काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान उदय पब्लिक स्कूल के रामप्रसाद शर्मा, सुरेश पाटीदार, सौफिया विलियम आदि ने सहयोग प्रदान किया।
प्रतापगढ़ | जिलेभरमें मौसमी बीमारियों स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया जा रहा है। शहर में नगर परिषद की ओर से गांधी चौराहे पर काढ़े का वितरण किया गया। वहीं कृषिमंडी परिसर, धमोतर दरवाजा क्षेत्र में भी बुधवार को 5 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से काढ़ा वितरण कार्य अनवरत जारी है।
रठांजना| राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। गांव के सरकारी निजी स्कूलों के 2750 बच्चों काे काढ़ा पिलाया गया।
दलोट| राष्ट्रीयजैन नवयुवक संघ दलोट के तत्वावधान में जैन मंदिर परिसर में दो हजार लोगों स्कूली विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। जैन नवयुवक संघ दलोट के विकास जैन, रमणीक जैन, राकेश जैन ने बताया कि पहले माइक द्वारा पूरे गांव में प्रचार किया गया।
बरडिया| गांवमें 2700 लोगों को काढ़ा वितरण किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया।
अवलेश्वर| राजकीयप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया।
धरियावद| सोफियापब्लिक स्कूल एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोफिया स्कूल परिसर में विद्यालय के बच्चों एवं आमजन को काढ़ा पिलाया गया। प्रधानाध्यापक बसंतलाल शर्मा संस्थापक भारती दाधीच के नेतृत्व में एक हजार से अधिक आमजन तथा विद्यालय सहित अन्य बच्चों को काढ़ा पिलाया गया।