भीलवाड़ा. प्रतापगढ़| शहर के वाटर वर्क्स रोड पर रविवार दोपहर में
विवाहिता का शव मकान में पंखे से लटका मिला। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। डीएसपी विक्रमसिंह ने बताया कि रविवार दोपहर वाटर वर्क्स रोड निवासी उषा (25) पत्नी गोविंद रैदास का शव घर में पंखे से लटका मिला। शव को पति गोविंद अस्पताल लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताकर पुलिस को सूचना दी। शव का पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतका उषा का विवाह तीन साल पहले हुआ था। पति गोविंद ने पुलिस को बताया कि रविवार को उषा घर पर अकेली थी। वह दोपहर में खाना खाने घर आया तो प|ी को पंखे से लटका देखा और तुरंत अस्पताल ले गया। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई इंद्रा कॉलोनी निवासी मनोज पुत्र नंदलाल ने गोविंद उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं।