नि:शक्तजन की सेवा ही सच्ची सेवा: लाहोटी
प्रतापगढ़ | श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति एवं रविन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, उदयपुर, प्रतापगढ़ जिला प्रशासन तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 400 वां निःशुल्क निःशक्तजन सहायता शिविर रविवार को श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर आयोजित हुआ। इसमें निःशक्तजनों काे ट्राईसाईकिलें, निःशुल्क उपकरण आदि प्रदान किए गए। इस अवसर पर विभिन्न कार्ड बनाए गए तथा विभिन्न विभागों की ओर से लगे काउंटरों से निःशक्तजनों को फार्म भरवाए गए और वांछित मार्गदर्शन दिया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर रतन लाहोटी एवं समारोह अध्यक्ष नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी ने महावीर स्वामी की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर रतन लाहोटी ने कहा कि मानवता की सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा कार्य है। सभी प्रकार के जरूरतमन्द निःशक्तजनों को इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने इनका पूरा लाभ पाने का आह्वान निःशक्तजनों से किया। इस अवसर पर एएसपी रतनसिंह विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में महावीर इन्टरनेशनल प्रतापगढ़ के अध्यक्ष सुरेन्द्र बोरदिया, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों में गणेश डागलिया, वर्द्धमान मेहता, अशोक दुग्गड़, प्रदीप बोरदिया, मनीष जैन, दिलीप कुमार, दीपक मेहता, राजेन्द्र सेन आदि उपस्थित थे। संचालन ललित कुमार विश्नावत ने किया। कार्यक्रम में गणेश डागलिया ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी और कलेक्टर को प्रतापगढ़ जिले की सेवा गतिविधियों के लिए 50 हजार रुपए का चेक भेंट किया। महावीर इन्टरनेशनल की ओर से अध्यक्ष सुरेन्द्र बोरदिया ने प्रतापगढ़ के पत्रकार डॉ. वीरेन्द्र उपाध्याय के समुचित इलाज के लिए 21 हजार रुपए का चेक भेंट किया। जबकि बोरदिया ने यह भी घोषणा की कि जरूरतमन्द कैंसर पीड़ितों के लिए संस्थान 5 लाख रुपए तक की मदद करेगा और इसके लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी समिति तय करेगी।
योजनाओं की दी जानकारी
सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश भटनागर ने निःशक्जनों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा शिविर में होने वाले कार्यों के बारे में बताया। समारोह के अन्त में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अभिभाषक अरविन्द डय