- Hindi News
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया व्यावसायिक प्रशिक्षण
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया व्यावसायिक प्रशिक्षण
प्रतापगढ़ . कृषिविज्ञान केन्द्र में चल रहे पांच दिवसीय बैग किट बनाने का प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. प्रकाश पंवार ने सफर बैग, काॅलेज बैग किट जैसे मोबाइल कवर, बिंदी कवर, हैंगर चूड़ी बाक्स आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया। डाॅ. पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण से महिलाएं खेती के साथ-साथ सिलाई द्वारा अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर पाएंगी। इसमें आशा वैष्णव ने सहयोग किया। केन्द्र के प्रसार वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह बधाला ने बताया कि व्यावसायिक प्रशिक्षण में 17 ग्रामीण महिलाओं युवतियों ने भाग लिया।
प्रतापगढ़ . केवीकेमें बैग किट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।