- Hindi News
- जिला स्तरीय विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
जिला स्तरीय विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
प्रतापगढ़ . विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रतापगढ, छोटीसादड़ी, धरियावद के 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान, वैदिक गणित, संस्कृति ज्ञान आदि विषयों पर मॉडल तैयार किए गए।
मेले का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कैलाश चंद्र जोशी मंडी सचिव केके सोनी प्रधान हेमंत मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञान प्रदर्शन में छात्रों का बढ़िया प्रदर्शन
धरियावद. अरिहंतविद्यापीठ उमावि के विद्यार्थियों ने 47वां जिला स्तरीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रर्दशनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेला में भाग लिया। अनुश्री डागरिया ने मॉॅडल सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद विपक्ष मेें रितिका पटवा ने दूसरा और साक्षी ने मॉडल परिवहन जूनीयर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अच्छा प्रदर्शन करने वाली इन छात्राओं के सम्मान के लिए समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता महेन्द्र चम्पावत ने की। इधर, सनराइज पब्लिक स्कूल के तन्मय जाटव, तुषार चम्पावत ने जूनियर वर्ग में संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशुल पालीवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ अध्यापक गोटीलाल मेघवाल की अध्यक्षता में सम्मान समारोह हुआ।
विद्यार्थियोंका हुआ सम्मान
दीप्राइम एकेडमी स्कूल में विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। श्रेष्ठ मॉडल में वैभव लालावत प्रथम रहे यश जोशी द्वितीय आए। मुख्य अतिथि संदीप जैन थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान योगेश लालावत ने की। विशिष्ट अतिथि जयश्री भाटी थे। संचालन आलोक टेलर ने किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापका हंसा लालावत ने बताया कि हाल ही में जिला स्तरीय विज्ञान मेला हिमवन विद्यालय में आयोजित हुआ। इसमें स्थानीय विद्यालय के शाहिद हुसैन कुरेशी ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विषय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण विषय पर राची गांधी ने प्रथम, अपशिष्ट प्रबंधन पर रीता साहु ने प्रथम तथा ऊर्जा एवं संरक्षण में लक्ष्यराजसिंह भाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शनिवार को बच्चों को सम्मानित किया गया।
धरियावद . िवज्ञानमेले के