पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक गौरव दिवस पर अभिनंदन आज

शिक्षक गौरव दिवस पर अभिनंदन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक गौरव दिवस पर अभिनंदन आज

धरियावद. शिक्षकगौरव दिवस के तहत रविवार सुबह साढ़े 11 बजे से मेवाड़, वागड़ मालवा जनजाति समाज की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक गौरव दिवस स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ शिकारवाड़ी में होगा। इसमें प्रतापगढ़ जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ष 2013-14 में 95 प्रतिशत से अधिक बोर्ड परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के संस्था प्रधान संस्थापकों तथा धरियावद क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था देने वाले शिक्षकों का भी अभिनंदन किया जाएगा। जिला समन्वय समिति के संयोजक निरंजन दरंगा ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार सप्त क्रांति शिक्षा समिति धरियावद की ओर से होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा होंगे। अध्यक्षता क्षेत्रिय विधायक गौतमलाल मीणा करेंगे। आयोजन के दौरान जिलेभर से संभागीय प्रतिनिधि आमंत्रित किए गए हैं।