- Hindi News
- टेबल टेनिस में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
टेबल टेनिस में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
शहरमें चल रही 59 वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को 19 मुकाबले हुए। इसमें विद्यार्थियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया।
मुख्य निर्णायक राजूखान पठान ने बताया कि आदर्श सरस्वती माध्यमिक विद्यालय में बालिका के कोर्ट पर पोजिशन मैच खेले गए। छात्रा वर्ग में पहला मैच भीलवाड़ा टोंक के बीच खेला गया। इसमें टोंक विजयी रहा। दूसरा मैच कोटा जयपुर के बीच खेला गया। इसमें जयुपर 3-1 से विजयी रहा। राजसंमद गंगानगर के बीच मैंच में गंगानगर 3 -0 जीता। झुंझुनूं जोधपुर के बीच हुए मुकबाले में जोधपुर 3-0 से जीता। भीलवाड़ा कोटा के बीच हुए मैच में भीलवाड़ा 3-0 से विजयी रहा। गंगानगर जोधपुर के बीच हुए मुकाबले में 3-0 से जोधपुर विजयी रहा। राजसंमद झुझुनूं के बीच हुए मैच में झुंझुनूं 3-0 से विजयी रहा। शारीरिक शिक्षक महेश सिंह जाड़ावत ने बताया कि छात्र वर्ग के टेबेल टेनिस के सात मुकाबले हुए।
इसमें जयपुर एसएस बीकानेर बीच हुए मैच में जयपुर विजयी रहा। गंगानगर अजमेर के बीच हुए मैच में अजमेर 3-0 से जीता। भीलवाड़ा नागौर के बीच हुए मुकाबले में भीलवाड़ा 3-0 से जीता। जोधपुर झुंझुनूं के बीच हुए मैच में 3-2 से जोधपुर जीता। गंगानगर एएस बीकानेर की बीच हुए मैच में एसएस बीकानेर 3-2 से जीता। झुंझुनूं नागौर के बीच हुए मुकाबले में झुंझुनूं 3-0 से जीता।
प्रतापगढ़ . टेबलटेनिस प्रतियोगिता में भाग लेती टीमें।
तीसरे दिन 19 मुकाबले हुए
राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता