सट्टे की पर्ची काटते तीन गिरफ्तार
प्रतापगढ़ . प्रतापगढ़पुलिस ने शनिवार को शहर में कार्रवाई करते हुए सट्टे की पर्ची काटते तीन जनों गिरफ्तार कर सट्टा राशि 1770 रुपए जब्त की। डीएसपी विक्रमसिंह ने बताया कि शहर के सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की पर्चियां काटते पुलिस ने फिरोज पुत्र जुनेद खां मुसलमान, शांतिलाल पुत्र दयाशंकर,बलराम पुत्र सत्यनाराण मोची को सट्टा उपकरण के साथ गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया।