बड़ीसाखथली रोड पर पेच वर्क कराने की मांग
प्रतापगढ़ . प्रतापगढ़से बड़ी साखथली मार्ग बारिश के कारण जगह-जगह से उखड़ गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतापगढ़ से खेरोट अरनोद से बड़ी साखथली मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने से वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। रोड से गिट्टी निकलने से आए दिन दुपहिया वाहन चालक फिसल रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। परिचालक मुकेश खाटवा सुनील राव ने बताया कि खराब रोड के कारण एक सप्ताह पूर्व गड्ढो से बचने के चक्कर में टमाटर से भरा ट्रक रोड पर पलट गया था। इस प्रकार के हादसे आए दिन इस मार्ग पर होते रहते है। यह मार्ग मंदसौर रतलाम से जुड़ा होने से इस पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है। अंबालाल टांक, दीपेश टांक, मुन्ना भाई, सुरेश टांक, हीरालाल जैन, देवीलाल धोबी ने इस मार्ग पर शीघ्र पेंचवर्क कराने की मांग की।