- Hindi News
- योजनाओं की गुणवत्ता उपयोगिता पर जोर दें : रतन लाहोटी
योजनाओं की गुणवत्ता उपयोगिता पर जोर दें : रतन लाहोटी
प्रतापगढ़ | कलेक्टररतन लाहोटी ने जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं सार्वजनिक निर्माण विभागीय गतिविधियों की मासिक समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करें और इसमें गुणवत्ता तथा उपयोगिता का ध्यान रखें। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे योजनाओं का लक्ष्य पाने के लिए अभी से प्रयास करें और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री बजट घोषणा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न कार्यों की यूसी समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विभागों के अधिकारियों ने कलेक्टर को विभागीय गतिविधियों अब तक प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी। कलेक्टर ने योजनावार तथा क्षेत्रवार अधिकारियों से आंकड़ों के आधार पर प्रगति की समीक्षा की।
प्रतापगढ़ . टीएडीसानिवि अधिकारियों की बैठक लेते कलेक्टर।