पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधे लगाए और नारा दिया चलो सजाएं धरती को हरियाली से

पौधे लगाए और नारा दिया- चलो सजाएं धरती को हरियाली से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वोच्च न्यायालय के जज एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष एचएल दत्तू के निर्देशानुसार आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता संदेश समुचित माध्यम से प्रसारित हो सके एवं आमजन भविष्य के प्रति संवेदनशील बने इसी भावना से ओतप्रोत होकर शनिवार को जिला मुख्यालय पर एडीआर सेंटर न्यायालय परिसर में सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एआरडी सेंटर न्यायालय परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश पवन एन चंद्र, कलेक्टर रतन लाहोटी, पुलिस अधीक्षक यूएल छानवाल,बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील मेहता, वन विभाग के एसीएफ उदयराम सहित सभी न्यायिक अधिकारी , न्यायालयकर्मी उपस्थित थे। आम जन में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के संतुलन के प्रति संवेदनशील बनाए जाने के लिए प्राधिकरण जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन वन विभाग एवं अभिभाषक संघ सभी ने साझा सहयोग किया।

प्रतापगढ़ . न्यायालयपरिसर में पौधरोपण करते डीजे पवन एनचंद्र, कलेक्टर रतन लाहोटी, एसपी यूएल छानवाल।