- Hindi News
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी
एपीसीकॉलेज में प्रथम वर्ष के सभी संकायों के छात्र, छात्राओं द्वारा शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए।
इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में अपने अनुभव भी बांटें। कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. मानसिंह चुंडावत प्रबंधक अमित जैन ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की शिक्षा के संदर्भ में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रेणुका सिसौदिया, स्वप्निल जोशी, हंसा वैरागी एवं प्रियंका टांक ने किया।