प्रतापगढ़ . बाढ़पीड़ितों को आर्थिक सहायता के लिए कैंप लगाया गया। फोटो : भास्कर
प्रतापगढ़ : राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किए गए सहयोग कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भाजयुमो ग्रामीण मंडल की ओर से
जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के सहयोग उनके पुनर्वास के लिए गांधी चौराहे पर सहायता कैंप लगा कर सहयोग राशि एकत्रित की। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल आंजना ने बताया कि इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री ललित शुक्ला, मांगू सिंह, शिवराम गुर्जर, लाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
गांधी चौराहे पर कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला जिसमें 21662 की धनराशि एकत्रित हुई। इस कार्य में प्रतापगढ़ की मुस्लिम महिलाएं भी आगे आई। आंजना ने बताया कि सहयोग राशि का चेक सोमवार को कलेक्टर रतन लाहोटी को सौंपा जाएगा।
छोटीसादड़ी : भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता आज करेंगे धन संग्रह
धरियावद . भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी के आह्वान तथा जिलाध्यक्ष अमीत जैन के निर्देश पर
जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए धन जुटाया गया। स्थानीय भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पूरी लाल मीणा की अगुवाई में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र की 31 पंचायतों में धन इकट्ठा किया। इस दौरान हर पंचायत के मंडल पदाधिकारी को घर-घर जाकर सहयोग राशि जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभियान के चलते सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, ईकाई अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में घूम कर धन संग्रह किया। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूरी लाल मीणा, शंभुलाल मीणा, एबीवीपी अध्यक्ष गणेशलाल मीणा, शोभित हाड़ा, बंटी शर्मा, जुगलकिशोर
सोनी, सुनील जेकणावत, अल्पेश रजावत, राजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, देवेंद्र पंचाल सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस तरह एकत्रित धन जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रदेशाध्यक्ष को भेजा जाएगा।
(धरियावद . धन संग्रह करते हुए कार्यकर्ता।)