अनुशासित रेवड़ों का काफिला
धरियावद . मारवाड़क्षेत्र से रेबारियों ऊंटों का काफिला शनिवार को धरियावद क्षेत्र से गुजरते हुए मध्य प्रदेश सीमा की ओर निकल गया। इस काफिले के साथ रतनलाल देवासी ने बताया कि 15 परिवार के सदस्य पाली जिले से मध्यप्रदेश होकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हुआ है तथा प्रतापगढ़ से होते हुए मध्यप्रदेश और वहां से महाराष्ट्र जाएगा। उल्लेखनीय है कि रेगिस्तान में ऊंटो के रखरखाव खान पान की कमी के चलते यह लोग अपने अपने पशुओं को झुंड के रूप में लेकर निकलते है तथा रास्तों में कई किसान इन्हे रोककर अपने खेतों में बिठाते हैं जिससे खेतों को अच्छी खाद मिले। बदले में किसान इन्हें नकदी खाने का सामान भी देते हैं।