पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बाइक भिड़ी, तीन घायल

दो बाइक भिड़ी, तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद| धरियावदसे 7 किमी दूर बांसवाड़ा रोड पर खुंता के समीप दो बाइक आमने-सामने टकराने से तीन जने घायल हो गए।

खुंता के टेलीफोन एक्सचेंज पर कार्यरत लाइनमैन जगदीश (45) पिता हकरा मीणा निवासी जवाहरनगर खुंता से धरियावद की ओर जा रहा था। खुंता घाटी के समीप बिजाणिया की ओर से रही बाइक से टकरा गया। हादसे में जगदीश, लछिया (35) पिता देवा मीणा तथा वजपुरा के बिजाणिया निवासी पूंजिया 50 पिता उदा मीणा घायल हो गए। लछिया अपने ससुर पूंजिया को इलाज के लिए ले जा रहा था। 108 एंबुलेंस से तीनों को धरियावद अस्पताल लाया गया। लछिया जगदीश को प्रतापगढ़ रैफर कर दिया गया।