पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिबंधित शिक्षकों ने तबादले के लिए दिया ज्ञापन

प्रतिबंधित शिक्षकों ने तबादले के लिए दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद | प्रतिबंधितजिला शिक्षक संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक प्रतिबंधित जिला शिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष इन्द्र सिंह बारहट की अध्यक्षता में खेड़ापति हनुमान मंदिर में हुई। बैठक में सर्वसहमति से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। जिसके पश्चात रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार नानालाल मेघवाल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रतापगढ़ जिले को प्रतिबंधित क्षेत्र से हटाकर शिक्षकों को उनके गृह जिलों में स्थानांतरण करने की मांग की।

प्रतिबंधित जिला शिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष इन्द्र सिंह बारहट ने बताया कि प्रतिबंधित जिलो में कार्यरत अध्यापक वर्षों से तबादले की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन राज्य सरकार इन जिलों में कार्यरत अध्यापकों के साथ सौतेला व्यवहार अपना रही है। इस दौरान योगेन्द्र सिंह भाटी, पवन कुमार, जगदेवसिंह, शिवकुमार बिलोनिया, गोवर्धन सैनी, हरेन्द्र सिंह, होशियार सिंह, लोहरीराम बैरवा, मोहनलाल, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।

धरियावद . मुख्यमंत्रीके नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए शिक्षक।