शहर में गंदगी के खिलाफ अभियान शुरू
पंडितदीनदयाल जयंती सप्ताह के तहत शुक्रवार को नगर सभापति ने सफाई अभियान का आगाज किया। विगत कई महिनों से शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शहर के स्वच्छ बनाने के लिए पूरे सप्ताह शहर के हर गली मोहल्ले फैली गंदगी को हटाया जाएगा और स्कूल कॉलेज में जन जागृति अभियान चलाया जाएगा।
सफाई अभियान की शुरुआत शाम 4 बजे नगर परिषद के बाहर लगी फूल माला की दुकानों से की गई। इस अवसर पर सफाई कर्मी, पार्षद, नगर परिषद आयुक्त अधिकारी मौजूद थे। कमलेश डोसी ने गांधी चौराहे लगी खान पान के हाथ ठेलों, नाश्ते की दुकानों, चाय थड़ियों पर जाकर रोड पर कचरा नहीं फैलाने और कचरे को कचरा पात्र में संग्रह करने का आह्वान किया। इसके बाद नगर सभापति पार्षद बस स्टैंड के बाहर लगे फल विक्रेता, पोहे की दुकानों पर जाकर दुकानदारों से डिस्पोजल कचरा पात्र में डालने और शहर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। नगर सभापति जब प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचे तो जगह-जगह गंदगी फैली थी। इस पर सभापति ने बस स्टैंड के भीतर लगी खान-पान की दुकानों, विक्रेताओं को कचरा नहीं फैलाने के निर्देश दिए। साथ ही बस स्टैंड की दीवारों पर पोस्टर नहीं लगाने के निर्देश भी वहां तैनात कर्मचारियों को दिए।
पहले दिन समझाइश, कल से होगी सफाई
नगरसभापति कमलेश डोसी ने बताया कि शहर के हार्ट स्पार्ट पर जहां सबसे ज्यादा गंदगी फैलती है। उन स्थानों पर शुक्रवार को सफाई के लिए समझाइश की गई। सभी चाय थड़ी कचौरी-समोसा के खोमचों फल विक्रेताओं को नगर परिषद की ओर से एक-एक कचरा पात्र दिया जाएगा, जिसमें वे कचरा जमा करेंगे जिससे रोड पर प्लास्टिक, चाय के डिस्पोजल कागज नहीं बिखरेंगे। इन कचरा पात्रों से प्रतिदिन सफाई कर्मचारी कचरा संग्रह करेंगे। इसके अलावा शनिवार से हर मोहल्लों में जमा कचरे और मलबे के ढेर को पार्षद की मौजूदगी में हटाया जाएगा। 2अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान
महात्मागांधी की जयंती पर दो अक्टूबर से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें हर वार्ड मोहल्ले की सफाई कराकर व्यवस्था को चाक चौबंद किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों कॉलेज में भी विशेष अभियान के तहत जनजागृति की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के साथ कचरा निस्तारण के घरेलू उपाय बताए जाएंगे। 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक अभियान में सफाई पर विशेष