- Hindi News
- कला वर्ग का फॉर्म भरने के लिए आखिरी दो दिन, लगी लंबी लाइनें
कला वर्ग का फॉर्म भरने के लिए आखिरी दो दिन, लगी लंबी लाइनें
मोहनलालसुखाड़िया विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। प्रथम चरण में 3 दिसंबर से 10 दिसंबर तक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष कला के नियमित, पूर्व और स्वयंपाठी छात्रों के ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को शहर के सभी मित्र सेंटरों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं की खासी भीड़ रही।
पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएल परिहार ने बताया कि छात्र अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन से चालान सहित भरकर आवश्यक दस्तावेज स्वयं द्वारा सत्यापित करें और महाविद्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में 11 दिसंबर से 18 दिसंबर तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष विज्ञान, वाणिज्य और एम.ए. पूर्वार्ध और उत्तरार्ध के नियमित, स्वयंपाठी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मित्र सेंटरों पर भी रही भीड़
सुविविकी परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सोमवार को शहर के सभी मित्र सेंटरों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। विद्यार्थी लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। कुछ सेंटरों पर जिन छात्रों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझ में नहीं आई। वे अपने सीनियर्स और मित्र संचालकों की मदद लेते हुए नजर आए।
प्रतापगढ़ . मित्रपर आवेदन पत्र प्रक्रिया पूरी करने के बाद चालान फाॅर्म कॉलेज में जमा कराने पहुंचे (ऊपर)। प्रथम चरण के आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर होने से शहर के ई-मित्र पर ऑन लाइन आवेदन भरने के लिए लगी भीड़। (इनसेट) फोटो : भास्कर