भाजपा की बैठक कल सिद्धपुरा में
प्रतापगढ़ | भाजपानगर एवं ग्रामीण मंडल की सयुंक्त बैठक बुधवार को सिद्धपुरा गांव के हनुमान चौराहा पर मंत्री नंदलाल मीणा की अध्यक्षता में होगी। ग्रामीण मंडल महामंत्री गिरिश बाठी ने बताया कि बैठक में जिले के सभी भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। सदस्यता अभियान तेज करने पर चर्चा की जाएगी।