पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरनोद भाजपा मंडल की बैठक

अरनोद भाजपा मंडल की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद | भारतीयजनता पार्टी की मंडल बैठक मंगलवार को शिव पैलेस नागदेड़ा रोड अरनोद पर आयोजित की जाएगी। भाजपा के योगेश शर्मा ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि जनजाति विकास मंत्री नंदलाल मीणा विशिष्ट अतिथि पंचायती राज चुनाव संगठन प्रभारी धर्मनारायण जोशी, प्रदेश मंत्री प्रतापगढ़ जिला प्रभारी मुकेश दाधीच, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी, प्रतापगढ़ प्रधान हेमंत मीणा, अरनोद प्रधान तेजराम मीणा, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी होंगे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश कोठारी करेंगे। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव 13 दिसम्बर को राजस्थान भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर चलो कार्यक्रम आदि पर चर्चा होगी।