बसाड़ में कलेक्टर की रात्रि चौपाल
प्रतापगढ़ | आमजनकी समस्याओं के निवारण के लिए बसाड़ ग्राम पंचायत में मंगलवार को कलेक्टर की रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। इस माह जिले में पांच रात्रि चौपाल का आयोजित होगी। कलेक्टर रतन लाहोटी ने बताया कि प्रतापगढ़ तहसील की बसाड़ ग्राम पंचायत में 9 दिसम्बर, अरनोद तहसील की जाजली ग्राम पंचायत में 11 दिसम्बर, पीपलखूंट तहसील की रामपुरिया ग्राम पंचायत में 15 दिसम्बर, छोटीसादड़ी तहसील की धोलापानी ग्राम पंचायत में 16 दिसम्बर धरियावद तहसील के पारेल ग्राम पंचायत में 18 दिसम्बर को रात्रि चौपाल होगी। चौपाल का समय सायं 6 बजे से रहेगा। कलेक्टर रतन लाहोटी इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे।