- Hindi News
- चांदी की प्लेट को सोने की बताकर रुपए एेंठने का मामला दर्ज
चांदी की प्लेट को सोने की बताकर रुपए एेंठने का मामला दर्ज
समीपवर्तीबसाड़ गांव में चांदी की प्लेट को सोने की बताकर रुपए एंठने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी पर्बतसिंह ने बताया कि बसाड़ निवासी शोकत अली पुत्र अली मोहम्मद ने रिपोर्ट में बताया कि गांव का ही शमसुद्दीन पुत्र मोहम्मद अली दो साल पहले सोने की पॉलिश की हुई प्लेट लेकर आया और असली सोने की प्लेट बताकर चालीस हजार में गिरवी रख कर गया। पिछले कई महिनों से वह शमशुद्दीन से चालीस हजार रुपए की मांग कर रहा था। एक सप्ताह पहले प्रतापगढ़ सुनार के पास बाजार कीमत पूछने गया तो पता चला कि प्लेट चांदी की है तथा उस पर सोने की पॉलिश की हुई है। इस पर शौकत ने सोमवार को शमशुद्दीन के खिलाफ चांदी की प्लेट को सोने की बताकर धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठने का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।