सड़क तक फैल रही कंटीली झाड़ियां
बरोठासे असावता जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे फैल रही कंटीली झाड़ियां वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। प्रतापगढ़ से दलोट, सेमली से अरनिया, कुलथाना से बिलेसरी जाने वाली सड़क पर अधिकांश स्थानों पर मोड़ के बाद कंटीली झाडियां सड़क तक फैल रही है। इससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। राहगीर राजेन्द्र सिंह, बंशीलाल, रामचंद्र शर्मा ने बताया कि सेमली से अरनिया जाने वाले मार्ग पर झाड़ियां फैल कर सड़क पर चुकी है। ग्रामीणों ने सड़क पर फैल रही झाड़ियां शीघ्र कटवाने की मांग की।