- Hindi News
- स्वच्छता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने की सफाई
स्वच्छता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने की सफाई
प्रतापगढ़ | जिलेके अरनोद उपखंड के सालमगढ़ के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में सफाई की। संस्था के प्रवक्ता पंकज जैन ने बताया कि सोमवार को संस्था प्रधान कन्हैयालाल मीणा, बाबूलाल बलाई, अर्जुनलाल मीणा, ममता सोनी, सुखराम मीणा, सुनिल शर्मा, अखिल मंसूरी ने विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिशा निर्देश दिए।
प्रतापगढ़ . रा.उ.मा.विद्यालयसालमगढ़ में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते विद्यार्थी।