- Hindi News
- स्थायीकरण की मांग को लेकर अध्यापकों ने दिया ज्ञापन
स्थायीकरण की मांग को लेकर अध्यापकों ने दिया ज्ञापन
प्रतापगढ़ | जिलापरिषद द्वारा भर्ती 2012 में नव नियुक्त अध्यापकों ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर परिवीक्षाकाल के दो साल पूरे होने के बाद भी स्थायीकरण नहीं होने पर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अध्यापकों ने बताया कि जिला परिषद की ओर से सितंबर 2012 में तृतीय श्रेणी अध्यापकों की नियुक्ति की थी, लेकिन सितंबर 2014 में दो साल परिवीक्षाकाल पूरा होने के बाद भी अभी तक स्थायीकरण नहीं करने से अध्यापकों में काफी निराशा है। अध्यापकों ने शीघ्र स्थायीकरण करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अरविंद शर्मा, कमलेश भारद्वाज, भूपेंद्र तिवारी, सहीराम बिश्नोई, शाकिर हुसैन भूपेंद्र भाकर आदि मौजूद थे।