पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतापगढ़ में एक और बालक को स्वाइन फ्लू

प्रतापगढ़ में एक और बालक को स्वाइन फ्लू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | जिलेमें स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है। एक हॉस्टल की वार्डन के चार साल के बालक को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव होने के बाद उदयपुर में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को प्रतापगढ़ जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली, जिस पर चिकित्सा टीमों ने छात्रावास पहुंच कर जांच की तथा छात्राओं आस-पास की कॉलोनी का सर्वे कर सर्दी जुकाम के चार-पांच मरीजों को दवाई दी।

बांसवाड़ा रोड स्थित बालिका आश्रम छात्रावास में वार्डन के चार साल के बेटे को स्वाइन फ्लू होने की सूचना गुरुवार देर शाम को प्रतापगढ़ चिकित्सा विभाग को मिली थी। सीएमएचओ डा. ओपी बैरवा ने बताया कि इस जानकारी के बाद तुरंत ही चिकित्सकों की टीम ने आश्रम छात्रावास पहुंच सर्वे शुरू कर दिया। वार्डन के घर पर आने-जाने वाली सात छात्राओं को एहतियात के तौर पर टेमी फ्लू दवा दी गई। साथ ही सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली गई है। इसके अलावा टीम ने पास ही अशोक नगर क्षेत्र में भी घरों का सर्वे कर सर्दी-जुकाम से पीड़ितों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस कॉलोनी में शुक्रवार को वापस सर्वे कराया जाएगा।

प्रतापगढ़ में स्वाइन फ्लू के अब तक चार मरीज सामने चुके है। वार्डन के पुत्र को सोमवार को ही परिजन उदयपुर ले गए थे। जहां एमबी हॉस्पिटल में उसका उपचार किया गया था। डा. बैरवा ने बताया कि बालक को उसके परिजन उदयपुर में ही अपने एक रिश्तेदार के यहां ले गए हैं तथा अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

प्रतापगढ़ | शहर में 2 अक्टूबर को जोर शोर से शुरू हुए स्वच्छता अभियान का असर अब दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गुरुवार को लावारिस पशुओं गंदगी से परेशान वार्ड 22 23 के निवासी नगरसभापति के पास फरियाद लेकर पहुंचे, लेकिन वह सीट पर मौजूद नहीं होने उन्होंने अपनी समस्या नगर परिषद आयुक्त को बताई। शिकायत करने वालों में महेश राठौर, नवलसिंह, कालूलाल मेघवाल, रमेश मेघवाल,नाना ठाकुर, संगीता, पींकी, देवेंद्र जाट, बिलाल हुसेन सहित कई वार्ड वासी मौजूद थे। नगर परिषद के नेता प्रति पक्ष ने आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि एक ओर पूरा शहर स्वाइन फ्लू की दहशत में है और नगर परिषद सूअर लावारिस मवेशियों को पकड़ने पर ध्यान नहीं दे रही है। इंदिरा कॉलोनी, वाटर वर्क्स रोड, जटिया गली, नई आबादी, प्रताप कॉलोनी, गुलाबजी का भट्टा, मेघदूत नगर, मेहताबशाह बस्ती में सफाई नहीं हो रही है। उदयलाल ने शीघ्र सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की।