- Hindi News
- आंकड़िए डालकर बिजली चोरी करते पाए जाने पर चार लाख जुर्माना लगाया
आंकड़िए डालकर बिजली चोरी करते पाए जाने पर चार लाख जुर्माना लगाया
प्रतापगढ़ | एवीवीएनएलके विजीलेंस टीम ने गुरुवार को अरनोद उपखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर बिजली चोरी करते बीस से अधिक उपभोक्ताओं को पकड़ कर चार लाख से अधिक की राशि का जुर्मना लगाया।
निगम के अधिशासी अभियंता एमडी चौधरी ने बताया कि निगम के विजीलेंस दल ने गुरुवार को अरनोद उपखंड क्षेत्र के चूपना, लुपड़ी, मोवाई, चकुंडा आदि गांवों में बिजली लाइन पर आंकडिए डाल कर बिजली चोरी करते बीस से अधिक उपभोक्ताओं को पकड़ा। दल ने चूपना में कचरमल सुथार, लूपडी गांव में भंवरलाल डांगी कचरु गायरी को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन पर दो लाख का जुर्माना लगाया। दल ने चकुंडा मोवाई गांव में 15 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली लाइन पर अवैध आकडिए डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा तथा प्रत्येक पर दस से बीस हजार रूपए तक का जुर्माना लगाया। विजीलेंस दल में एईन पीएस बुदेंला, शरीफ मोहम्मद, जेईएन विश्वजीत, प्रकाश खाटवा, रविशंकर सहित कई निगम कर्मचारी साथ थे।
जुर्मानाराशि नहीं देने पर दर्ज होगी एफआईआर : निगमके अधिशासी अभियंता एमडी चौधरी ने बताया कि बिजली चारी करने वाले उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया है। इन उपभोक्ताओें द्वारा समय पर जुर्माना जमा नहीं कराने पर इनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।